एमएलटी में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र जाप ने किया प्राचार्य का घेराव
सहरसा से सरफराज खान की रिपोर्ट।
जन अधिकार छात्र परिषद ने सहरसा कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य कार्यालय के सामने नारे बाज़ी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी किया।
जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया।वही धरना को संबोधित करते हुए पुनपुन यादव ने कहा कि कॉलेज में सीट बढ़ाये जाए।ताकि प्रवेश से बंचित छात्रों का प्रवेश हो सके।वही यादव ने आरोप लागये की कॉलेज में छात्रों का शोषण हो रहा है।दलाल और माफिया के द्वारा प्रवेश के नाम पर मनमाने तरीके से पैसा का उगाही किया जा रहा।छात्र जिला अध्यक्ष नरेश निराला ने कहा कि कॉलेज प्रसाशन छात्राओं की सुरक्षा करने में कॉलेज विफल साबित हो रहा है।आये दिन छात्राओं के साथ अन्य प्रकार की घटना हो रही है।जिसपर रोक लगाए जाएं।
छात्र संघ के कॉउन्सिल मेंबर ताबिश मेहर ने मांग किया अभिलम्भ छात्रों की मांग को कॉलेज प्रसाशन पूरी नही करती है तो जल्द ही जन अधिकार छात्र परिषद कॉलेज बंद करने का काम करेगा।
वही आंदोलनकारी से वार्ता करने प्राचार्य बी एन साह से छात्रों से मिल कर आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया।तब जा कर छात्रों ने आंदोलन खत्म किया। के लिए 5 सदस्यों छात्रों से मांग पत्र लेकर अभिलम्भ कार्यवाही करने की बात कही। वही धरना में छात्र सुमन कुमार आनंद, विकास कुमार, अनंत कुमार, राहुल कुमार, प्रिया कुमार, अंजली कुमारी, सुभाष कुमार, आबिद अली, तोशिफ अशरफ, अक्षांश कुमार आनंद आदि छात्र एवं जाप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.