Breaking News

सारण में गन्दगी में डुबा तालाब की सफाई का युवाओं ने उठाया बीड़ा

पन्नालाल कुमार, सारण।
सारण जिले के  प्राचीनतम सरोवर शाह बनवारीलाल तालाब की गंदगी को साफ करने के लिए और जल संरक्षण के प्रति अच्छी सोच रखने वाले विजय राज की युवा क्रांति टीम करीब 20 से 25 लोगों के साथ तालाब की साफ सफाई करने पहुंची। तालाब की सफाई के लिए 3 घंटे श्रम दान भी किया,तलाब में गन्दगी को देख युवाओं का हौसला भी पस्त पड़ने लगा, फिर भी वे श्रमदान से पीछे नहीं हटे और डटे रहे। 


गंदगी, फैलती बदबू से मरती मछलियों को गन्दगी से निजात दिलान के लिए दर्जनों युवा क्रांति के साथी खुद तालाब की सफाई में जुट गए,और सप्ताह में दो नामचिन्ह तलाब और सार्वजनिक जगह को समय निकालकर सभी युवाक्रांति के साथी सफाई करने के लिए संकल्पित हुए। पहले दिन युवाओं ने मिलकर 3 घंटे तक सफाई करते हुए तालाब के पानी में उगे घास व उसमे पड़े कुड़े कचरे एवं मूर्तियों के अवशेषों को बाहर निकाला। 

ये युवा जुटे सफाई में 

जानकारी के अनुसार तालाब सफाई करने वालों में छात्र नेता अर्जुन सिंह, अप्पु सिंह, प्रशांत सिंह, अनुज कुमार (बजरंगी) , मनीष कुमार मनी, विवेक सिंह, दीपक पटेल, मुन्ना, संदीप, रोहन कुमार और अन्य सदस्यों ने स्वछता में भागदारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.