पुलिस ने 18 लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला गांव में गस्ती के दौरान में चुलाई शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया हैं। इसकी पुष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने गुरुवार को बताया कि पुलिस व सैफ जवानों के साथ गुप्त सुचना पर छापेमारी के दौरान बेला गांव के निवासी किशुन पासवान के पुत्र दुखन पासवान द्वारा चुलाई शराब बेचने के क्रम में 18 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।
और कानून के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कल मोतिहारी जेल भेज दिया जाऐगा। मौके पर थाना एस.आई अशोक कुमार सिंह सहित अन्य सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.