25 लाख नेपाली रूपए के साथ एक गिरफ्तार
नेपाल की सीआईटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बीपी चौक से पकड़ा
राहुल कुमार, घोड़ासहन ।
नेपाल के रौतहट जिले के गौर शहर से पुलिस की सीआईटी टीम ने 25 लाख नेपाली रुपए के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर राजधानी भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गौर नगरपालिका वार्ड-3 बीपी चौक से टीम ने गढ़ीमाई नगरपालिका के वार्ड-7 निवासी 23 बर्षीय अज्मतुल्लाह अंसारी को एक सौ के एक हजार, पांच सौ के 2756, एक हजार के 1022 नेपाली रुपया को बरामद किया है।
सूत्रों ने बताया कि बरामद रुपए के बाबत अनुसंधान के लिए गिरफ्तार श्री अंसारी को सम्पति शुद्धिकरण विभाग,पुल्चोक ललितपुर भेजा गया है।गिरफ्तारी को लेकर चर्चा है कि उक्त युवक हुंडी (हवाला) के कारोबार से जुड़ा हुआ है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.