दो अलग-अलग मामलों में 5 अपराधी गिरफ्तार
घनश्याम कुमार, बेतिया।
बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के पुरषोत्तमपुर और बैरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी में कुल पांच अपराधी गिरफ्तार, इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डकैती और लूट के लिए पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा के पुरुषोत्तमपुर गांव में कुछ अपराधकर्मी कोई गंभीर घटना को अंजाम देने हेतु एकत्रित हुए है।
सूचना पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया छापेमारी दल को देख अपराधी भागने लगे जिसे छापेमारी दल ने दो व्यक्ति उदय कुमार और बिरु कुमार दोनों झझरी के निवासी है को एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया तथा चार अन्य भागने में सफल रहे। पकड़े गए अपराधियो से पूछ ताछ करने पर अपनी स्वीकारोक्ति में बताया कि पीछे 29 जून को हिंदुस्तान लिवर के कर्मचारी के साथ ढाई लाख के लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। वही दूसरी तरफ सूचना मिली थी बैरिया थाना क्षेत्र के मल्लाही चौक स्थित एक हुंडई कार पर पाँच व्यक्ति बैठे हुए है जिसमे एक व्यक्ति के पास हथियार एवं गोली लिया हुआ है।
सूचना के आलोक में एक छापेमारी दल को देखकर हुंडई कार पर बैठे व्यक्ति भागने लगे जिसे पीछा करते गांव डुमरिया बाँध पर हुंडई कार के साथ तीन व्यक्ति क्रमशः नीरज कुमार, मनीष कुमार, मनोहर कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा दो व्यक्ति गन्ना के खेत मे भागने में सफल रहा। पकड़े गए लोगो की जब तलाशी ली गई। जिसमे नीरज कुमार उर्फ नमन राज के पास से एक अवैध कट्टा एवं जिंदा कारतूस कार के अंदर में रखा एक मोबाइल फ़ोन तथा एक हुंडई कार बरामद किया गया है सभी अपराधकर्मी शराब व्यवसायी है और उत्तर प्रदेश से शराब का कारोबार करते है ये अपने बचाव में चोरी के गाड़ी और अवैध हथियार का इस्तमाल करते हुए सभी अपराधियो को जेल भेज जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.