इंसान अपने कर्मों से महान होता है और जाना जाता है: जगदीश प्रसाद
घनश्याम कुमार, बेतिया। व्यक्ति अपने कर्मों से महान होता है और जाना जाता है। डॉ. तबरेज आलम ने अपने सामाजिक एवं पेशेवर जीवन के कुछ ही वर्षों में अपने कार्यों से जिले में एक अच्छे समाजसेवी के रुप में ख्याति प्राप्त कर ली थी। डॉ. तबरेज रेड क्रॉस की नरकटियागंज अनुमंडल इकाई के संयुक्त सचिव के साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक संगठनों में भी अपना योगदान दे रहे थे।
उक्त बातें रेड क्रॉस भवन, बेतिया में जिला शाखा द्वारा मंगलवार की संध्या डॉ. आलम के आयोजित शोक सभा में चेयरमैन जगदीश प्रसाद केशान एवं सचिव जगमोहन कुमार ने कही। शोक सभा में उपस्थित प्रबंध समिति सदस्य सैयद शकील अहमद, नन्दकिशोर प्रसाद, आजीवन सदस्य लालबाबु प्रसाद, जगदेव प्रसाद, राजेश कुमार, अजहर आलम, क्षितिज व्यास, अर्पित केशान, अब्दुल सत्तार साह, शिवरानी देवी, रेड क्रॉस यूथ क्लब के दीपक कुमार, राकेश कुमार, विकास कुमार, भुआल गुप्ता, श्रीकांत राय, महेन्द्र चौधरी आदि ने कहा कि डॉ. आलम एक मिलनसार, व्यावहारिक, खुशमिजाज एवं हरदिल अजीज व्यक्तित्व थे। इनका असामयिक निधन एवं उनकी कमी जिलेवासियों को हमेशा खलती रहेगी।
रेड क्रॉस यूथ क्लब के सर्व (सोशल एण्ड इमरजेंसी रेसपॉन्स वालंटियर) इन्सट्रक्टर दीपक कुमार, राकेश कुमार, अर्चना कुमारी, मोनिका कुमारी, जागृति कुमारी, कहकशां नूर जो हाल ही में पटना से प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं, ने यूथ क्लब के युवा स्वयंसेवकों को रेड क्रॉस भवन, बेतिया में आपदा जोखिम न्यूनीकरण संबंधी प्रशिक्षण दिया एवं मॉक ड्रिल भी कराया। इस प्रशिक्षण में आपदा विशेषकर बाढ़ के पूर्व, दौरान एवं बाद की सावधानियों, इमरजेंसी में प्राथमिक सहायता व रेसक्यू मेथड़, स्ट्रेचर बनाना, लाईफ जैकेट बनाना, साँप काटने पर सावधानी एवं सहायता आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
रेड क्रॉस के जिला सचिव जगमोहन कुमार ने बताया कि ये सभी प्रशिक्षित स्वंयसेवक जिले में विशेषकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण संबंधी जागरूकता फैलायेंगे। यह कार्यक्रम इसकी शुरुआत है। इस प्रशिक्षण में अजहर आलम, भुआल गुप्ता, विरेन्द्र साह, प्रदीप कुमार, आदित्य कुमार, सत्यम कुमार, राशिद कलीम, प्रिया कुमारी, निधि कुमारी, प्रगति गुप्ता, सत्या मिश्रा, रिमझिम कुमारी आदि ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.