श्रावणी मेला के प्रथम सोमवारी को शंकर मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने किया जलाभिषेक
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा हर साल की भांति इस साल भी हर्षोल्लास के साथ श्रावणी मेला के प्रथम दिन सोमवारी पूजा को लेकर को रामगढ़वा शंकर मंदिर में सैकड़ों की संख्याओं में भक्तों ने कतार में लगकर सुबह से ही जलाभिषेक किया।
वही शकर मंदिर के पुजारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया की श्रद्धालु भक्तो को बाबा भोले नाथ के दर्शन् में किसी प्रकार की परेशानी नही हो।
भोले बाबा और पार्वती जी के पूजा करने से सारे कष्ट, दुख दुर हो जाते हैं साथ ही संध्याकालीन में भोले बाबा जी के आरती और श्रृंगार में उपस्थित होना पूजा अर्चना कर भक्तों को प्रसाद ग्रहण किया जाता हैं। वही रामगढ़वा प्रखंड के सभी शंकर मंदिरों में भक्तों ने पूजा कर के अपना मनोकामना की मंगत मांगी गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.