प्रेम प्रसंग मामला: लड़के के पहचानने से इंकार करने पर लड़की ने जहर खाकर की खुदकुशी
सहरसा से सरफराज खान की रिपोर्ट।
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले मे बीते 1 वर्स से 19 वर्षीया नेहा कुमरी को प्रेम जाल में फंसा कर सिमरी बख्तियारपुर थाना रोड निवासी प्रिंस कुमार भगत उनका शारीरिक शोषण करता रहा इस दौरान लड़की को प्रिंस कुमार से शादी की झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा ऐसे में जब समाज की दुहाई देकर नेहा ने शादी का दबाव डाला तो प्रिंस में शादी से इनकार कर दिया इंकार ही नहीं पहचानने से भी इंकार कर दिया।
इस बाबत लड़की ने पहले साथ बिताए फोटो जब लड़का को दिखाया तो लड़का शादी करने से इनकार करते हुए मर जाने की बात करने लगा कि मर जाओ। तुम लेकिन शादी नही करेंगे इसी आक्रोश में आकर लड़की ने जहर खा ली जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उनकी स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई वही इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बख्तियारपुर थाना में प्रेम प्रसंग का आवेदन दिया गया है जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई की जाए और न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.