Breaking News

12 बोतल विदेशी और 7 बोतल देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को संध्याकालीन अभियान गस्ती के दौरान में शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसकी पृष्ठी करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रघुनाथपुर गांव के निवासी नागेंद्र पटेल का पुत्र गणेश पटेल के घरों से शराब छापेमारी किया गया जिसमें विदेशी शराब 180ml के 12 बोतल, और रूची लीची देशी शराब में 7 पीस शराब के साथ बरामद किया किया गया हैं।

उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर के गिरफ्तार व्यक्ति को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया जाऐगा। मौके पर श्री रामराम,एसआई अरूण कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह,रामाशंकर सिंह यादव व सैप जवान पुलिस छापेमारी के दौरान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.