रोटरी क्लब द्वारा विश्व जनसँख्या दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
रोटरी क्लब द्वारा शहर के जीवधारा में अवस्थित बी० डी० वर्ल्ड स्कूल में एक दिवसीय विश्व जनसँख्या दिवस पर सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रमकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो० कर्मात्मा पाण्डेय ने कहा की माल्थस के थ्योरी के अनुसार जनसँख्या का नियंत्रण नहीं हुआ तो प्रकृति हम सभी को दंड देगी परिणाम स्वरूप महामारी, सुनामी, अनावृष्टि, अतिवृष्टि आदि को झेलना होगा। मुख्य अतिथि महोदय ने निदान हेतु आत्म संयम, देर से शादी, कृत्रिम उपाय, परिवार नियोजन करना होगा नहीं तो प्रकृति का विनाश होगा। कार्यक्रम को रोटरी क्लब के सदस्य इंo विभूति नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण बहुत आवश्यक है। इस कार्य हेतु रोटरी क्लब आगे आई है। इसके अलावे इंजीनियर विभूति नारायण सिंह ने रोटरी क्लब के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर भी विष्टर पूर्वक चर्चा की।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष ड़ॉ ओम प्रकाश ने बताया की पुरे साल रोटरी क्लब अपने कार्यक्रम में बुके, फूल के जगह पौधा का प्रयोग करेगी। सम्म्मान स्वरूप आगत अतिथियों को बुके के जगह फलदार पौधा भेट किया जायेगा जिससे पर्यावरण प्रदुषण में कमी आएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष डॉo दीपक कुमार ने बताया कि दुनिया के सभी समस्याओं का जड़ जनसंख्या वृद्धि है यदि जनसँख्या नियंत्रण हो जायेगा तो देश दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। डॉ दीपक कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण के उपाय को बताते हुए कहा कि महिला एवं पुरुष कृत्रिम उपाय से जनसँख्या रोक सकते हैं। उन्होंने महिला एवं पुरुष नसबंदी पर जोर दिया यह भी बताया की नसबंदी से महिला और पुरुष को किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं होती है। कार्यक्रम को रोटेरियन महेश सिन्हा बी डी वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर विकास कुमार, सचिव डॉo पुष्पा किशोर आदि ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर लेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसके टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्रणीत साही और प्रकृति कुमारी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉo रम्भा पांडेय, डॉoसुबोध कुमार सिंह, डॉoदीपक कुमार, डॉ रमेश कुमार, रोटेरियन संजय जायसवाल, डॉo माधव उपाध्याय, अंगेश कुमार,पंकज कुमार दुबे,इंजीनियर अमन कुमार,विभास रंजन पांडेय, जय प्रकाश अस्थाना, आर्यन कुमार, अस्मिता कुमारी,मान्यता कुमारी, कविता थापा, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.