Breaking News

सहरसा: सैकड़ों लोग हुए घर से बेघर, जनप्रतिनिधि व प्रशासन नींद में

सहरसा से सरफराज खान की रिपोर्ट।
जिले के नवहट्टा प्रखंड के केदली पंचायत में कोसी नदी के कटाव से सेकड़ो लोग घर से बेघर हो गए है । जिससे केदली पंचायत के लोगो की समस्या बहुत बढ़ गई है । उस गांव के लोगो को भोजन मिलने में भी आफत हो गई है । इस परिस्थिति को देखते हुए युवा संगठन के दर्जनों टीम इसके लिए कदली पंचायत पहुंचकर बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामग्री का सामान प्रदान किया । 

वही युवा संगठन नवहट्टा के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि नौहट्टा  प्रखंड के केदली पंचायत में कोसी का रूप ले लिया गया है और सैकड़ों लोग घर से बेघर हो गए हैं। जिसमें अब तक जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि का नींद अब तक नहीं खुला है । 
भोजन सामग्री देते युवा संगठन के सदस्य
हालांकि इस परिस्थिति में सबसे अधिक जरूरत भोजन की है जिसको लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि काफी विफल नजर आ रही है। इसी को देखते हुए आज युवा संगठन ने अपने युबा  टीम ने इस केंद्रीय पंचायत में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का सामान दिया और आर्थिक स्थिति से मदद भी की। नोहटा प्रखंड के युवा संगठन के सदस्यों में  मोहम्मद अब्दुल्ला,  मोहम्मद शौराभ, मोहम्मद शमीम, कृष्ण शाह, पिंटू कुमार , मिल्टन कुमार , रौशन कुमार, मोनू सरकार, रिंटू यादव, रामरतन, अखिलेश, सोनाराम, बीरबल इत्यादि  मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.