Breaking News

छाया गोली देकर किया गया जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा का उद्घाटन

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
वृहस्पतिवार को मोतिहारी सदर प्रखण्ड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रवण कुमार पासवान के द्वारा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का उद्धघाटन लाभार्थी को  छाया गोली देकर किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा सभी ए एन एम सहित सभी आशा फैसिलिटेटर को इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यह पखवाड़ा दिनांक 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलाया जाएगा।

साथ ही आगामी 17 जुलाई से विटामिन ए, का कार्यक्रम निर्धारित है। जिसमें आप सभी का अहम रोल होगा, पखवाड़े के बारे बताया गया कि इस पखवाड़ा में  महिलाओं का बंध्याकरण कराया जाएगा, साथ ही जो महिलाएं इक्षुक होगी उनको अभी माला-एन, अंतरा इंजेक्शन, छाया टैबलेट, एव पुरूष नसबंदी भी होगी।

डॉ. कुमार के  द्वारा के प्रखंड के सभी Anm,आशा फैसिलिटेटर, आशा को एक-एक लक्ष्य दिया गया कि वो निर्धारित तिथि को लाभार्थियों का बंध्याकरण एवं पुरूष नसबंदी अनिवार्य रूप से कराएं।

मौके पर प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, WHO प्रतिनिधि राकेश कुमार, बी सी एम , बी ई ई बिनोद राम, एम एन डी  रवि कुमार और मुकेश कुमार सहित सभी महिला पर्यवेक्षिका, सभी Anm, सभी आशा फैसिलिटेटर, सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.