चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर रेयरेस्ट रक्त समूह वाले लोगों का हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
पन्नालाल कुमार, सारण।
मंगलवार को युवाओं की सामाजिक की फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर ब्लड बैंक सदर अस्पताल छपरा में रेयरेस्ट रक्त समूह वाले लोगों का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आए रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अति देवानंद महाराज सदर अस्पताल छपरा के उपाधीक्षक दीपक कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व एनएसएस समन्वयक डा० विद्यावाचस्पति त्रिपाठी स्कॉलर पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉक्टर अंजली सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया तत्पश्चात युवाओं ने चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों पर चलते हुए उन्हीं की वेशभूषा में पहली बार सिर्फ और सिर्फ रेयरेस्ट रक्त समूह का रक्तदान किया।
शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ इस अवसर पर स्वामी अतिदेवानंद महाराज ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है और इससे बढ़कर कोई दान नहीं है और फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के युवा चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों को सकार करने के लिए जो कार्य कर रहे हैं वह काफी सराहनीय है ,सदर हॉस्पिटल के उपाधीक्षक डॉक्टर दीपक कुमार ने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया का प्रयास अतुलनीय है हम रक्त वीरों को नमन करते हैं जोकि स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर लोगों की जान बचाते हैं।
डॉ विद्यावाचस्पति त्रिपाठी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के प्रयास से सारण में रक्तदान के क्षेत्र में एक नई क्रांति का आगाज हुआ है। यह हमारे सारण के लिए गौरव का विषय है, स्कॉलर पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉक्टर अंजली सिंह ने कहा कि रक्तदान का महत्व का पता तब लगता है। जब कोई अपना रक्त के अभाव में जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। इसलिए कहा गया है रक्तदान है प्राणी पूजा इसके जैसे दान न दूजा। फेस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है सारण में ब्लड बैंक में हमेशा सभी समूह का रक्त उपलब्ध रहें ताकि किसी मरीज को बल्ड के लिए भटकना न पड़े और इसी प्रयास में आज चंद शेखर आजाद की जयंती पर हम लोगों ने यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया है और आगे भी हमारा प्रयास रहेगा कि छपरा में ज्यादा से ज्यादा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को बढ़ावा दिया जाए एवं कौल डोनेशन से होने वाली परेशानियों से बचा जाए तकी वैसे जरूरतमंद को भी ब्लड मिल जाए जिनके साथ कोई नहीं होता।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा में मकेशर पंडित ने रक्तदान किया उनके साथ ही साथ अरुण कुमार दुबे आंतरिक्ष कुमार, मुन्ना कुमार ,आशुतोष पांडे, अश्विनी शर्मा राजेश कुमार सहित दर्जनों युवाओं ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के रंजीत कुमार प्रिंस कुमार रचना पर्वत विवेक कुमार अभय कुमार महावीर कुमार राहुल कुमार प्रवीण कुमार विश्वजीत कुमार तिवारी मंगल कुमार सत्यानंद यादव मोहन कुमार दीपा कुमारी प्रियंका कुमारी क्षमा कुमारी नीतू कुमारी गिन्नी कुमारी रिम्मी ममता शालू जयसवाल नेहा कुमारी मनीष कुमार गजेंद्र कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.