Breaking News

सीएचसी से दो बाइक चोरी, एक इलाज कराने तो दूसरा डिलीवरी कराने के लिए पहुंचा था अस्पताल

पन्नालाल कुमार, सारण।
गड़खा में पिछले कुछ दिनों से बाइक चोर गिरोह काफी सक्रिय हो गए हैं।आए दिन कहीं ना कहीं से बाइक चोरी होने की मामले सामने आ रहे हैं।मंगलवार को अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने आए एक युवक की बाइक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गड़खा से चोरी हो गई,जबकि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगी हुई हैं।


इस संबंध में पीड़ित गड़खा थाना क्षेत्र के गांव निवासी सर्वानंद शाह ने बताया कि पत्नी का डिलेवरी कराने के लिए सरकारी अस्पताल में आया था। बाहर बाइक अंदर गया,जब वापस बाहर आया तो बाइक गायब थी।काफी खोजबीन करने पर कहीं पता नहीं चली,वही पिछले दिनों गड़खा थाना क्षेत्र के गलीमापुर गांव निवासी संजय सिंह अपनी मां के इलाज हेतु अस्पताल आए थे।


जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई।इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन भी दी थी।इस मामले में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सर्वजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा अभी खराब है। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।बता दें कि थाने से सरकारी हॉस्पिटल की दूरी महज चन्द कदम हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.