Breaking News

रामनगर चम्पारण काँवर संघ की सावनपूर्व बैठक सम्पन्न

अमित नगर, रामनगर (प.च.)।
रामनगर सबुनी पोखरा माई स्थान परिसर में चम्पारण कांवर संघ के सदस्यों ने बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता दिनानाथ प्रसाद नाग ने किया जबकि संचालन दिनेश मुखिया ने की। इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति में  मुख्य निर्णय में टेंट संबंधी कार्य जय भारत टेंट हाउस को सौंपा गया साउंड की जिम्मेवारी एस.के.साउंड सर्विस, लाइटिंग लक्ष्मण  चौधरी को सफाई एवं काँवर स्टैंड की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में मुकेश कुमार के नेतृत्व में चौबीस जुलाई  को काँवरियों का जत्था वाल्मीकिनगर जाने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर  रामनारायण मिश्र, सुनील सोनी, रामेश्वर माली, छोटेलाल राय भंडारा छोटेलाल मोदनवाल, भोला मिश्र, चन्द्रमोहन मिश्र, पशुपति साह, मयूरसेन यादव, बब्लू पासवान, आकाश कुमार, मंटू कुमार, संतोष कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.