Breaking News

माँ यूथ ऑर्गनाईजेशन द्वारा बनियापुर के बतरहा में आयोजित हुआ 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता

पन्नालाल कुमार, सारण।
माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन की बनियापुर प्रखंड ईकाई के द्वारा बतराहा खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  श्रीनिवास कुँवर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की गई।

इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः कुंदन कुमार, मंतोष कुमार, प्रशांत कुमार रहे।  प्रतियोगिता में करीब 100 धावकों ने भाग लिया। विजेता खिलाडि़यों को ट्रॉफी, मेडल व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।


संगठन के प्रखण्ड सचिव अमित पंडित ने बताया कि खेल से सद्भावना व आपसी एकता बढ़ता है। खिलाड़ियों में सिर्फ खेल की भावना होती है। वे जाति, धर्म व सीमा के बंधन से आजाद होते हैं। समाज के लोगों को खिलाड़ियों से सबक लेने की जरूरत है। हम भी एक खिलाड़ी बनकर रहें तो चारो ओर अमन व शांति का माहौल होगा।

विनोद पण्डित ने कहा कि खेल जहां खिलाड़ियों को ऊर्जावान बनाते हैं वहीं आत्म विश्वास पैदा करते हैं। दौड़ प्रतियोगिता के माध्यम से वैसे विद्यार्थी प्रोत्साहित होते है जो सैन्य व अर्धसैनिक बल की तैयारी करते है।

प्रतियोगिता के आयोजन में राठौर श्रीमान्त, रौशन सिंह, अंकुश शर्मा, बिनोद, अमरेंद्र कुमार सिंह, अमित पंडित, पवन प्रतिहार , विशाल गिरी,अमन सिंह, राजू विक्की, रोहित, दीपक, सत्येंद्र सुमित, मुकेश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.