Breaking News

जिला पार्षद ने पीएमजीएसवाई योजना से सड़क बनाने की मांग जिला परिषद सदन में उठाई

जिला पार्षद की बैठक
रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) से अरुण कुमार की रिपोर्ट।
जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के विर्मश कक्षक में शनिवार को जिला परिषद के विशेष बैठक में पीएमजीएसवाई योजना से बनने वाले सड़को को पारित की गई। जिसमें रुन्नीसैदपुर जिला पार्षद रुब्बी कुमारी ने पन्द्रह सड़को के निर्माण के लिए अपना प्रस्ताव रखा। जिनमें बघारी के भरेहवा चौक हनुमान मंदिर से लेकर चकवा कोदरिया जाने वाली मुख्य सड़क तक,रुन्नीसैदपुर मध्य पंचायत के रुन्नी बाजार से लेकर रकसीया जाने वाली बांध तक,बघारी पंचायत के मनोरथी टोला रीझन राय के घर से लेकर मलमल्ला-जहाँगीरपुर-भवानीपुर होते हुए थुम्मा बाजार तक,माणिकचौक पश्चिमी पंचायत के वार्ड 10 दक्षिणवारी टोला भीरा-भवानीपुर होते हुए थुम्मा तक,


रुन्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड 3 के मो हकीम मियां के घर से लेकर सोनपुरवा बांध तक समेत 15 सड़को की निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई योजना से कराने की मांग किया। जिला पार्षद प्रतिनिधि ओम भारती ने बताया की क्षेत्र से लगातार मिल रही जर्जर सड़क की शिकायत पर इस मुद्दे को जिला पार्षद की विशेष बैठक में उठाई गई। जल्द ही सभी सड़को को विभागीय जांच के बाद निर्माण कार्य कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.