Breaking News

गिरफ्तार छात्र नेता के परिजनों से मिले जदयू नेता रामपुकार सिन्हा

 छात्र नेता के परिवार से मिलते रामपुकार सिन्हा
राहुल कुमार । 
घोड़ासहन (पूर्वीचम्पारण): जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज घोडासहंन के छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार लालू को जेल भेजे जाने के मामले को लेकर सोमवार को ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व जदयू के वरिष्ठ नेता राम पुकार सिन्हा ने छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार के घर बीजबनी पहुंचकर उसके माता पिता से मिलकर घटना की जानकारी ली, एवम् श्री सिन्हा ने विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि घोडासहंन फील्ड में हुए टूर्नामेंट मैच के दौरान विवाद में उक्त छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक कहीं नहीं था


उसके बाद भी उसका नाम एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत प्राथमिकी में दर्ज कराई गई ,जो न्यायसंगत नहीं है। इस पूरे मामले को लेकर बिहार के डीजीपी से मिलकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा निर्दोष छात्र नेता विवेक की रिहाई के लिए श्री सिन्हा अभिलंब मिलेंगे तथा निर्दोष छात्र नेता को रिहा करवाएंगे। मौके पर कॉलेज महासचिव कृष्ण कुमार, समीर खान, आशीष गुप्ता, वीरेन्द्र आर्या सहित दर्ज़नो की संख्या में छात्र नेता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.