समान काम समान वेतन को लेकर रामगढ़वा बीआरसी में शिक्षकों ने किया समीक्षात्मक बैठक
रामगढ़वा (एम० कुमार)।
![]() |
| बैठक करते शिक्षकगण |
रामगढ़वा प्रखंड के बीआरसी परिसर में सोमवार को शिक्षकों की मांग समान काम, समान वेतन को लेकर सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में प्रखंड शिक्षक अध्यक्ष मो० तुफैल अहमद के नेतृत्व में समीक्षात्मक बैठक की गई हैं। वही शिक्षक जिला प्रवक्ता व नागेंद्र पाण्डेय ने बताया कि अब हमलोग चुपचाप नही बैठेंगे, हमलोगों की घड़ी आ गई हैं और अब मैदान में कुदने का समय आ गया हैं। सभी शिक्षकों से अपील किया कि 18 जुलाई को अपने विधालय में एक दिन का अवकाश लेकर तालाबंदी कर पटना चलने का आह्ववान किया।
अधिक संख्या रहने पर हमारी बातें सरकार के पास पहुंच सके ताकि हमारी मांगे समान काम, समान वेतन को लागू हो सके। इस धरना प्रर्दशन में बिहार पंचायत शिक्षक, नगर प्रारंभिक शिक्षक, व पंचायत शिक्षक सह् बिहार राज्य शिक्षक संधर्ष समन्वय समिति रामगढ़वा के बैनल तले सभी शिक्षक धरना-प्रर्दशन में शामिल होगें। मौके पर जिला संगठन सचिव संदीप सिंह, मुकेश कुमार, श्रीकांत दूबे, सुबोध मिश्रा, विनित कुमार, नन्दू कुमार, देवी राम, अंजनी सिंह, धनजंय सिंह, राजकुमार जी, ललन कुमार, अजीत यादव, रविशेखर कुमार, दशरथ राम इत्यादि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.