Breaking News

जनहित के कामों में ढिलाई नहीं बरते पंचायत सचिव: बीडीओ

पंचायत सचिवों के साथ बैठक करते बीडीओ
मैनाटाँड़। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने  कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सात निश्चय कार्यक्रम के तहत हो रहे विकास योजनाओं की गुणवत्ता और समय पर पूरा कराने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी सचिव ज्यादा से ज्यादा समय अपने पंचायत में दे। ताकि लोगों का काम असानी से हो सके। सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कही से कोताही नहीं होनी चाहिए। 

बीडीओ ने कहा कि  आप सभी पंचायत सचिव जनता और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर सरकारी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का  आप सभी  पूरा प्रयास करें।  आम जनता को योजनाओं का लाभ लेने में कहीं से कोई  परेशानी न हो।बैठक में सचिव कमरूदीन अंसारी, अनिरूद्घ राम, राजेंद्र सिंह, रामजी महतो, श्रीनाथ पांडेय, शंकर प्रसाद नाजिर बसंत राम, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.