मैनाटांड़ से मोसाहेब अहमद की रिपोर्ट।
सिकटा प्रखंड के भवानीपुर गांव के बगल से होकर बहने वाली नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने से गांव के सड़क पर भी पानी फैल गया है। इसके कारण भवानीपुर से सिकटा का संपर्क पथ टूटा। भवानीपुर गांव व सड़क पर करीब घुटनों भर बाढ़ का पानी बह रहा है।
गांव के सड़क पर बाढ़ का पानी फैलने से छोटी-बड़ी गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। भवानीपुर गांव के लोगो के घर से निकलना हुआ मुश्किल। जबकि पैदल आने जाने वाले का रास्ता बंद हो गया है प.च.के इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदी के जल स्तर में वृद्धि हो गई है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.