सीतामढ़ी: प्रभारी सचिव ने रुन्नीसैदपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित राहत शिविरों का ले रहे है जायजा
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
प्रभारी सचिव, सीतामढ़ी, अरविंद कुमार चौधरी रुन्नीसैदपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित राहत शिविरों का ले रहे है जायजा। मध्य विधलाय रूनी पहुँचकर राहत शिविर का लिया जायजा। सामुदायिक रसोई के निरीक्षण के क्रम में निर्देश दिया कि खाना पूरी सफाई के साथ-साथ सुपाच्य एवम पौष्टिक बनाये। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में खेल रहे बच्चो से बात किया तो वही मनोरंजन कक्ष में टेलीविजन देख रहे लोगो से भी मिले।
उन्होंने कई बाढ़ पीड़ितों से बात कर बाढ़ की स्थिति एवम राहत कार्य का फीड बैक लिया। उन्होंने निर्देश दिया शिविर में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। मध्य विधलाय रुन्नी के बाद मध्य विद्यालय अथरी पहुँचे। वहाँ मध्यविद्यालय एवम पंचायत भवन में रह रहे बाढ़ पीड़ितो से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना।
गौरतलब हो कि टॉल प्लाजा स्थित राहत शिविर को रुन्नी मध्य विद्यालय, मननपुर मध्य विद्यालय, अथरी मध्य विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। बाद में बाढ़ पीड़ितों से बात करते हुए प्रभारी सचिव ने कहा कि राहत राशि सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में जाएगी। इस अवसर पर एसडीओ मुकुल कुमार गुप्ता, डीपीआरओ परिमल कुमार, उप समाहर्ता रंजना भारती आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.