बाइक सवार बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी को गोली मारकर रुपया समेत बाइक लूट की घटना को दिया अंजाम
विक्की कुमार, सीतामढ़ी।
दीन दहाड़े 10 बजे सुबह नगर थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में बाइक सवार बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी को गोली मारकर रुपया समेत बाइक लूट की घटना को अंजाम देकर पिस्टल लहराते हुये बथनाहा की ओर भागने में सफल रहा। जख्मी को स्थानीये लोगो के माध्यम से आनन फानन में इलाज के लिए रिंग बांध स्थित नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान समस्तीपुर जिले के बटोही थाना आमदी पुर गांव निवासी राम विवेक राय के पुत्र सरोज कुमार के रूप में की गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अभियान विजय शंकर सिंह, डीएसपी कुमार वीर धीरेन्द्र घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। वही आसपास में खोखा की काफी देर तक खोजबीन की गयी। अपराधीयो की गिरफ्तारी के लिए नेपाल बॉर्डर थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सड़क पर जगह-जगह पुलिस तैनात कर बाईक चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
उधर बथनाहा पुलिस चला रही है सघन तलाशी अभियान। पुलिस को स्थानीय लोग ने बताया की लिची बगान से बंधन बैंक से रूपया इकट्ठा कर जा रहा था तभी हुसेना पुल के समीप तीन बाईक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करने लगा और रुपये से भरी बैग व बाईक लूट लिया इस दौरान कर्मी को भी गोली मारी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.