पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवनियां गांव के एससी/एसटी जातियों से मारपीट करने के आरोप में लगभग नौव महीनों से फरार एक व्यक्ति को गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया हैं। इसकी पृष्ठी करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने मंगलवार को बताया कि सिसवनियां गांव के निवासी अयोध्या प्रसाद के पुत्र मुन्ना प्रसाद ने अति पिछड़ा जाति समाज से मारपीट करने के आरोप में नौ महीनों से फरार था।
जिसमें दोपहर के पुलिस गस्ती के दौरान में गुप्त सूचना के आधार पर फरार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं । जिसका कांड संख्या 126/18 में दर्ज के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति को कल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। मौके पर एसआई अशोक कुमार सिंह व सैप जवान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.