Breaking News

क्या नेताओं की बहू बेटियों के साथ होगा बल्तकार तब खुलेगी नींद: पप्पू यादव

पन्नालाल कुमार, सारण।
सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में रेप पीड़िता से मिलने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मधेपुरा के पूर्व सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में हत्या बलात्कार थमने का नाम नही ले रहा है। क्या नेताओं की बहू बेटियों के साथ होगा बल्तकार तब इनकी नींद खुलेगी।


वही गाँव वालो से केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कभी बिहार का भी बात कर लीजिए साहब। यहां 300 बच्चे चमकी बुखार के शिकार हो गए, 300 लू के चपेट में आने से मर गए। वही पूर्व सांसद श्री रंजन ने पीड़िता को 20000 रुपये नगद व 1 लाख रुपये खाते में देने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.