Breaking News

चिकित्सक दिवस की संध्या पर लायंस क्लब द्वारा किया गया चिकित्सकों को सम्मानित

पन्नालाल कुमार, सारण।
अंतराष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब द्वारा शहर के चिकित्सकों को सम्मानित करने का कार्य किया गया है। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में मुख्य रूप से संजीवनी अस्पताल के डॉ अनिल कुमार सिंह, हीरा डेंटल क्लिनिक के दन्त चिकित्सक डॉ ओ पी गुप्ता, के डी द्विवेदी अस्पताल के डॉ नविन द्विवेदी एवं मनोहर आई केयर सेंटर के नेत्र चिकित्सक डॉ संजीव कुमार गुप्ता शामिल हैं। सभी चिकित्सकों को लायंस क्लब द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं मिठाई खिलायी गयी और चिकित्सकों द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों के प्रति संस्था द्वारा आभार व्यक्त करते हुए लायंस प्रेसिडेंट लायन आदित्य अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर्स धरती पर दूसरे भगवान के जैसे हैं,


 और हमें उनका सम्मान सदैव करना चाहिए। इसी भावना के साथ डॉक्टर्स डे पर आज चिकित्सकों का सम्मान लायंस क्लब परिवार द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेसिडेंट लायन आदित्य अग्रवाल, सचिव लायन सोनालाल सिंह, लायन पंकज, लियो सदस्य मोहम्मद शमी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उपर्युक्त जानकारी लायंस क्लब के पी आर ओ लायन मनोरंजन पाठक ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.