प्रधानमंत्री आवास योजना में महाघोटाला हो रहा है:-पुनपुन यादव
सहरसा से सरफराज खान की रिपोर्ट।
एक पुरानी कहावत है कि भ्रष्टाचार करने वाले लहरें भी गिनकर अपनी जेबें भर लेते हैं। इस भ्रष्टाचार का दीमक अब प्रधानमंत्री आवास योजना पर भी लग गया है। योजना में बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर के नगर पंचायत में सरकारी जमीन पर ही गढ़ा खोदवा कर पैसा उठाने का काम किया जा रहा है।नगर पंचायत के वार्ड नंबर -6 के डोरही स्थित NH:-107 के किनारे ही मिट्टी खोद कर बताया जा रहा है कि आवास योजना का पैसा उठाएगा।
वही जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव ने कहा कि नगर पंचायत में आवास योजना में बड़े पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है। यहाँ सरकारी जमीन पर मिट्टी खोद के नगर पंचायत के पदाधिकारी आवास योजना का स्वीकृति प्रदान कर दे रहे है।पुनपुन यादव ने कहा आवास के नाम पर गरीबों से 30,000 से 40,000 की राशि मांगी जा रही है।
बिचौलिए और दलाल मालामाल हो रहे हैं। हम लोग सरकार से निगरानी समिति की मांग करते हैं। मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं। जिससे गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का सही लाभ मिल सके सरकार की उदासीनता के कारण बिचौलिए गरीबों को लूट रहे हैं ।यह नाकाबिले बर्दाश्त है। आवास योजना में मची हुई लूट के खिलाफ हमारा संगठन अख्तियार करेगा चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.