Breaking News

रक्सौल में बाढ़ पीड़ित से मरीजों के लिए लगा शिविर, निःशुल्क बांटी गई खाद्य सामग्री एवं दवा

एम० कुमार , रामगढ़वा।
रक्सौल में बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणो की तबीयत खराब हो जाने के कारण बाढ़ ग्रस्त एवं संक्रमण रोग से पीड़ित सैकड़ो परिवारों के बीच बिहार सरकार के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रक्सौल के चिकित्सक सह अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के संयुक्त तत्वावधान मे  लायन डॉ. राजीव रंजन कुमार एवं सचिव लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ित मरीजों को नि:शुल्क में चिकित्सा  शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का आयोजन रक्सौल तुमड़िया टोला के समीप हरिहर महतों मध्य विधालय तथा सहदेव साह के मंदिर परिसर में हुआ। जिसमें सैकड़ों बच्चे, औरतों एवं बुजुर्गों का इलाज किया गया साथ ही दवा भी नि:शुल्क दिया गया।


वही लायन्स सदस्य के कोषाध्यक्ष लायन हेमंत अग्रवाल, लायन पंकज वर्णमाल, लायन नारायण रुंगटा, लायन सुमित भारतिया तथा लायन रमेश मित्तल के द्बारा सामग्री में बिस्किट, चुड़ा, गुड़ का वितरण किया गया और जहाँ अधिक बाढ़ का पानी घरों  के पास जमा था, वहां वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। वही लायंस क्लब सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया ने रविवार को उक्त बातों की जानकारी बताते हुएं बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी निरंतर लायंस क्लब द्वारा समाजिक कार्यों के साथ साथ रक्सौल की सड़कों की बदहाली एवं नित्य दिन जाम की समस्या से परेशान आम जनता को निजात दिलाने हेतु 


हमारे क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक आवाज बुलंद कर उच्च पदस्थ पदाधिकारियों, राज्य सरकार तथा भारत के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी तक पहुंचाते हुए समस्या का निदान करने का समुचित प्रयास किया जायेगा। मौके पर रामनाथ राउत, शांति देवी, बैधनाथ साह, भगवती देवी, चुल्लाही राम, सरस्वती देवी, कुन्दन कुमार, रौशन मल्लिक इत्यादि लोगों का शिविर में नि:शुल्क चिकित्सा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.