Breaking News

पुलिस ने जन-वितरण प्रणाली के डीलर को 15 लीटर चुलाई शराब के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा  पुलिसस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवनगर इनारवा पंचायत के मिश्रौलिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को संध्याकालीन में गस्ती के दौरान में चुलाई शराब कारोबारी के आरोप में  जन-वितरण प्रणाली डीलर को गिरफ्तार किया हैं।

इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व सैफ जवानों के साथ मिश्रौलिया गांव के निवासी राधा राम के घर से छापेमारी कर लगभग 15 लीटर चुलाई शराब के साथ डीलर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.