Breaking News

घोड़ासहन: उच्च न्यायालय के आदेश पर मोटर गैराज दुकान को तोड़ा गया

बिना पूर्व सूचना के ही तोड़ा गया दुकान
प्रोप्राइटर द्वारा लाखों का सम्मान बर्बाद करने का लगाया आरोप

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
शुक्रवार को घोड़ासहन थाना के समीप वर्षों से संचालित परमानन्द ठाकुर की मोटर गेराज दुकान को स्थानीय प्रशासन ने किया जमींदोज। इसको लेकर गैराज के प्रोप्राइटर परमानंद ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक को दिए पत्र में बताया कि उक्त जमीन जिसका खाता संख्या 211 खेसर 241 को राधेश्याम लाठ से  किराए पर लिया था। 


31 जनवरी 2005 को उक्त जमीन को श्री लाठ द्वारा मानव सेवा सदन पुरनहिया को लिख दिया गया था। इसके बाद भी किराए की रकम दी जा रही थी। लेकिन बिना पूर्व सूचना के शनिवार को प्रशासन से मिलकर दुकान को तोड़ दिया गया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार शाह ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर उक्त दुकान को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.