सारण : 75वर्षीय बुजुर्ग की मौत संदिग्ध
पन्नालाल कुमार, सारण।
जिला के पानापुर थाना क्षेत्र के बेलौर में शुक्रवार की रात लगभग 75 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक जगन्नाथ राय का शव अपने कब्जे में ले लिया।
शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया। थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने बताया कि मृतक के परिजन अभी थाने में आवेदन नहीं दिए हैं। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.