Breaking News

आपसी विवाद में मारपीट, 1 घायल

एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के नकवठवां गांव मे दो पक्षों के बीच मामला खेत खलिहान को लेकर तु-तु मैं-मैं से हुई से मारपीट में एक 12 वर्ष का लड़का बुरी तरह से घायल हो गया। वही घायल लड़के का उपचार रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर द्बारा किया जा रहा हैं। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डां० पासा ने रविवार को बताया कि घायल वकील मियां का पुत्र तनवीर आलम हैं जिसका करीबन(उम्र 12वर्ष) का है। जो नकवठवां गांव के निवासी हैं। उन्होने बताया कि तनवीर आलम को बेहरमी से पीटा गया हैं जिससे  लोहे के रड का चिन्ह पीठ पर दिखाई दे रही हैं और जाँघ व गाल पर भी चोटे आई हुई हैं।


वही घायल के पिता वकील मियां के लिखित आवेदन के अनुसार बताया गया कि मेरा बेटा तनवीर आलम ने सुबह खेतो में काम करने गया था जिसमें बातों बातों में छोटेलाल प्रसाद ने मारने लगा,
उक्त बातों को लेकर जब बेटे के साथ छोटेलाल प्रसाद के दरवाजे पर पुछताछ किया गया तो वही पर छोटेलाल प्रसाद के पुत्र भरत प्रसाद,संतोष प्रसाद और मनोज प्रसाद ने सभी मिलकर हमें और पुत्र तनवीर को बेहरमी से पीटा गया।


जिसमें वही घटना स्थल पर तनवीर आलम बेहोश हो गया,जिसके आस-पास लोगों के सहयोग से स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया। वही घायल पिता वकील मियां जो रो-रो कर ऊपर वाले से बेटे के लिए जिन्दगी मांग रहा है। पुष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि घायल व्यक्ति की ओर से आवेदन मिलते ही जाँच पड़ताल कर कार्रवाई किया जाऐगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.