मंत्री के पहल पर बदला गया मैनाटाड़ टाउन फिडर का ट्रांसफार्मर
मैनाटांड़ से मोसाहेब अहमद की रिपोर्ट।
विगत तीन दिनों से मैनाटांड़ पावर सब स्टेशन में खराब टाउन फीडर का 5 केवी का ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय विधायक सह सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद के पहल पर रविवार के पांच केवी का ट्रांसफार्मर मैनाटांड़ पावर सब स्टेशन में पहुंच गया है।
मंत्री श्री अहमद ने दूरभाष पर बताया कि ग्रामीणों के द्वारा मुझे सूचना मिली कि तीन दिनों से टाउन फीडर का ट्रांसफार्मर खराब है। और लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। रामपुर फीडर से जैसे-तैसे रोटेशन वाइज काम चलाया जा रहा है। मेरे द्वारा तुरंत विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आज के दिन ही ट्रांसफार्मर मैनाटांड़ पहुंचाये और सारी प्रक्रिया पूरी कर टाउन फीडर को बिजली आपूर्ति समय पर बहाल की जाये।ताकि टाउन फीडर की लाइन मिल सके और रामपुर फीडर के उपभोक्ताओं को भी समय पर बिजली मिल सके। इधर अजीत कुमार ने बताया कि पीएसएस में 5 केवी का ट्रांसफार्मर अधिकारियों की द्वारा भेजा गया है जिसे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.