इनारवा बार्डर से चालीस हजार का गांजा जब्त, तस्कर धराया
घनश्याम कुमार।
मैनाटाँड़ (प. च.)। इनारवा पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में इनरवा थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली एक तस्कर बैग में गांजा लेकर इनरवा चेक पोस्ट के समीप चौक के पास खड़ा है जो किसी बस के आने का इंतजार कर रहा है तथा बस आने पर उसमे सवार होकर बेतिया के तरफ चला जाएगा।
त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर इनारवा चेक पोस्ट के समीप चौक पर खड़े लोगों की जांच पड़ताल किया जाने लगा। मौके से एक युवक को काले रंग के बैग मे रखे 1.5 किलो गांजा के साथ धर दबोचा गया।दबोचे गए युवक की पहचान इनारवा गांव निवासी वकील अंसारी का पुत्र सदाम अंसारी के रुप मे हुई है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार युवक के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि जब्त गांजा कि किमत चालीस हजार आकि गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.