भेल्दी में ठनका गिरने से एक की मौत
पन्नालाल कुमार, सारण।
भेल्दी : रविवार की दोपहर भेल्दी थाना क्षेत्र के शिकारपुर में बिना बारिश के ही हुए ब्रजपात से पशु चारा लाने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिकारपुर गांव निवासी मजदूर पुलिस महतो पशुओं का चारा लाने गांव के समीप गए थे इसी दौरान जोर की आवाज से बज्रपात हो गया इससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। बज्रपात से मजदूर की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया,पत्नी लखपतिया देवी पति के मौत के सदमे में बार-बार बेहोश हो जा रही थी।
मृतक के चार पुत्र सुग्रीव भगत,भोला भगत, ,रंजीत भगत, बाली भगत दो पुत्री मीना,व लीला का रो-रोकर बुरा हाल था।घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवनाथ राम एसआई रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया।घटना की जानकारी अमनौर मुखिया संघ के अध्यक्ष विन्देश्वरी राय द्वारा अमनौर बीडीओ विभु विवेक व सीओ सुशील कुमार सिंह को दिया।सूचना पर पहुंचे सीओ व मुखिया विन्देश्वरी राय ने बीडीओ से बात कर तत्काल मुख्यमंत्री परिवारिक लाभ योजना से परिजनों को 20 हज़ार रुपये नगद सौंपा। सीओ ने बताया की परिजनों को तत्काल 20 हज़ार रुपये दिया गया है। बाद में आपदा विभाग व श्रम संसाधन विभाग से भी परिजनों को सहायता राशि दिलवाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.