सीतामढ़ी में आपदा का कहर, एक ही घर में मां समेत दो बच्चों की मौत
छत का छज्जा गिरने से माँ समेत दो बच्चों की मौत
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी में आपदा ने अपना कहर बरपाया है। जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के बेनीपुर कठोर गाँव में घर का छत गिरने से मां समेत दो बच्चो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। मृतक स्थानीय राजेश कुमार की पत्नी और बच्चे है।
बताया जाता है कि जिले में कल से हो रही लगातार मूसलाधार बारिस और आधी तूफान में बीती रात छत गिड़ने से घर मे सोये माँ समेत दोनो बच्चो की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुची परसौनी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई है। पीड़ित राजेश ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.