Breaking News

पश्चिमी चम्पारण: भेड़ीहारी कर्तहा घाट में डायवर्सन के ऊपर से बह रहा पानी, नरकटियागंज से सम्पर्क टूटा

सड़क पर पानी फैलने से भेड़ीहारी का नरकटियागंज से संपर्क टूटा

मैनाटांड़ से मोसाहेब अहमद की रिपोर्ट।

मैनाटांड प्रखंड के भेड़ीहारी गांव के बगल से होकर बहने वाली कर्ताहा नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि होने से सड़क पर पानी फैल गया है। इसके कारण मर्जद्वा से नरकटियागंज का संपर्क पथ टूटा भेड़ीहारी घाट के समीप सड़क पर करीब घुटनों भर बाढ़ का पानी बह रहा है। सड़क पर बाढ़ का पानी फैलने से छोटी-बड़ी गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है।


 भेड़ीहारी गांव के रास्ते अधिक दूरी तय कर के आना जाना पड़ रहा है। जबकि पैदल आने जाने वाले का रास्ता बंद हो गया है प.च.के इलाकों में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.