Breaking News

संतुलन खोकर एक व्यक्ति लालबकेया नदी के तेज धार में बहा, बाइक बरामद

मोतिहारी: घोड़ासहन-बैरगनिया रेलखण्ड के फुलवरिया घाट अवस्थित ऑफिस घाट पर आज सुबह रेलवे पुल पार कर बैरगनिया जा रहे एक वयक्ति की पुल पर संतुलन खो जाने से बाइक सहित लालबकेया नदी के तेज़ धार में गिर गया। स्थानीय गोता खोर के द्वारा काफी खोजबीन के बाद बाइक तो मिल गया, पर अभी तक डूबने वाले युवक का कोई अतापता नहीं चल सका है। 


बरामद बाइक का नंबर BR 55A4138 पैशन प्रो है जो शिवहर जिले के किसी धर्मेन्द्र कुमार शाह के नाम से रजिस्ट्रेशन है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सिकरहना अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, ढाका अंचलाधिकारी, चैनपुर थाना, ढाका थाना, बैरगनिया थाना ने घटना स्थल पर पहुच मामले की जानकरी प्राप्त की,साथ ही पुल सहित घाट पर धारा 144 लगा दी गयी जिससे वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.