Breaking News

!! एसएसबी के द्वारा किया गया दो दिवसीय सामजिक चेतना कार्यक्रम का आयोजन !!

!! सीमावर्ती क्षेत्रो के लड़कियो को शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक !!

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण  

छात्रों को स्कूल बैग देते एसएसबी के डीआईजी 
एसएसबी 71वी बटालियन के द्वारा दो दिवसीय सामाजिक चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत नेपाल सीमा अवस्थित राजकीय मध्य विद्यालय अठमोहान के प्रांगण में बुधवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य रूप से "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" के नारे के साथ लोगो को जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसबी के मुजफरपुर प्रक्षेत्र के उप महानिरक्षक(डीआईजी)  ए के सी सिंह रहे !

कार्यक्रम की शुरुवात स्कूल के बच्चीयों द्वारा स्वागत गान के साथ हुआ। तत्पश्चात स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा नृत्य संगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दरम्यान संबोधित करते हुए श्री सिंह ने बेटियो को पढाई कर बेहतर भविष्य बनाने की सलाह दी।  साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना की भी तारीफ की। इसे सरकार की महत्पूर्ण योजना बताते हुए धरातल पर लाने की बात कही । वही कार्यक्रम में  बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्कूल बैग,पेन,डायरी, सहित अन्य पठन पाठन के सामग्रियों का बितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में  मुख्य रूप से 71वी बटालियन के कमांडेंट श्री देवानंद, एसएसबी अथमोहन के इंस्पेक्टर अभय सिंह ,बिजबनी पूर्वी के मुखिया अवधेश प्रसाद, सरपंच रामनरेश यादव ,सहित दर्जनों की संख्या में विद्यालय के शिक्षक एवम् सैकड़ो की संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.