Breaking News

रामगढ़वा पीएचसी में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा का हुआ उद्घाटन

रामगढ़वा, (एम०कुमार)।
रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य के समस्त कर्मियों के साथ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ताजामुल हुसैन पाशा के नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा का उद्घाटन किया गया। वही प्रभारी डां० प्रहस्त कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के बारे में बताया कि पखवाड़े में  परिवार नियोजन सम्बंधित परामर्श एवं गर्व निरोधक के सभी उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध करायी गई हैं।

मौके पर डां० मोहम्मद जियाउल हक, गौतम पांडेय, सुशांत कुमार, लिली स्टीफन, किरण देवी, प्रतिमा देवी, ललिता देवी, उमरा खातुन, झुन्ना कुमार सिंह, संजीव कुमार, चन्द्रेश्वर झा, विजय हजरा इत्यादि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.