Breaking News

नाली निर्माण के कार्य में बाधाएं, निर्माण कार्य रुका

आवेदन पत्र
मैनाटांड़ (प.च.) से मोसाहेब अहमद की रिपोर्ट।
मैनाटांड़ प्रखंड के अन्तर्गत ग्राम मंझरिया पंचायत राज महुआवा सगरौआ के वार्ड नं 02 में नाली गली का कार्य रुका। इस संबंध में वार्ड नं 02 के लोगो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए आवेदन में बताया कि मो. वकील पिता स्वा.अब्दुल रहीम जो वार्ड नं 02 के मूल निवासी हैं, उपरोक्त वार्ड में चल रहा नाली-गली वो नल जल कार्य को संपन्न होने में तरह-तरह की बधाए उत्पन्न किया जा रहा हैं। जबकि नाली गली का कार्य सड़क की जमीन में हो रहा हैं जिसे मो.वकील एवं उनके परिवार के सभी सदस्य राज उपर्युक्त कार्य में बाधक बने हुए हैं।


आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालो में अली आलम उर्फ डॉन (वार्ड सदस्य), मो. नेहाल, रूबी खातून, अंजार, सहनाज खातून, मोखतार आलम, महबूब, मुन्ना सहे, हारून देवान, मो.दुखी, सराज आलम, अब्बास आलम, सब्बीर, सौकत अली, सोहैल अख़्तर, नौशाद आलम, अब्सार अहमद, हसन एमाम एवं अबुल हसन है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.