घोड़ासहन: लूट व जान मारने की नियत से युवक को मरनास्न्न कर फुलवारी में छोड़ा
घोड़ासहन/ पूर्वी चम्पारण /बिहार।
![]() |
| - |
लूट व जान मारने की नियत से एक युवक को मरनास्न्न कर फुलवारी में छोड़ा। घटना सोमवार की देर रात्रि घोड़ासहन थाना क्षेत्र के छठ घाट की बतायी जा रही है। युवक की पहचान जीतना थाना क्षेत्र के बीजबनी ग्राम निवासी राज किशोर राय के पुत्र जय प्रकाश यादव के रूप में की गई है।
युवक ने बताया कि वह सद्भावना ट्रेन से दिल्ली से घर आ रहा था। रात्रि में मोतिहारी स्टेशन पर उतरने के बाद टेम्पू भाड़ा कर घोड़ासहन पहुंचा, जहां से वह पैदल ही बीजबनी के लिए निकल पड़ा। छठ घाट के निकट पहुंचते ही फुलवारी में पहले से घात लगाए चार लोगों ने युवक पर हमला बोल दिया। हांथ पैर बांध मरा समझ कर वहीं छोड़ दिया। मंगलवार की सुबह राहगीरों की नज़र पड़ी।
तत्पश्चात परिजनों को सुचना दे, आनन फानन में स्थानीय पीएचसी लाया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। युवक ने बताया कि उसमे से दो लोगों को वह जानता है। इधर थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.