Breaking News

पश्चिमी चम्पारण: हरपतबिन नदी में जलस्तर बढ़ने से हाजमा टोला से परसा,मर्जदवा से संपर्क टूटा

हाजमा टोला गांव के स्कूल के बगल से डायवर्सन के ऊपर से बह रहा पानी

मैनाटांड़ से मोसाहेब अहमद की रिपोर्ट।

 हरपतबिन नदी के दोनों तरफ से जाने वाली रास्ता पर बाढ़ के पानी फैलने से हाजमा टोला से परसा,मर्जदवा से संपर्क टूटा

मैनाटांड प्रखंड के हाजमा टोला गांव के बगल से होकर बहने वाली हरपतबिन नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से हाजमा टोला घाट के दोनों क्षेत्रों में बाढ़ के पानी फैल गया है। इसके कारण हाजमा टोला से परसा और मर्जदवा का संपर्क पथ पूरा तरह भंग हो गया है। हाजमा टोला घाट के समीप सड़क के दोनों तरफ करीब डुबाव भर बाढ़ का पानी बह रहा है।

 सड़क पर बाढ़ का पानी फैलने से छोटी-बड़ी गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। हाजमा टोला गांव के रास्ते  आना जाना बंद हो है। जबकि पैदल आने जाने वाले का रास्ता भी बंद हो चुका है प.च.के इलाकों में लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण हरपतबिन नदी के जल स्तर में वृद्धि हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.