पश्चिमी चम्पारण: मंझरिया गांव के घाट से मिनी पुल के ऊपर से बह रहा पानी
कोदई नदी के दोनों तरफ से जाने वाली रास्ता पर बाढ़ के पानी फैलने से मंझरिया से सुखलही, नरकटियागंज से संपर्क टूटा
मैनाटांड़ से मोसाहेब अहमद की रिपोर्ट।मैनाटांड प्रखंड के मंझरिया गांव के बगल से होकर बहने वाली कोदई नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि होने से घाट के दोनों एरिया में पानी फैल गया है। इसके कारण मंझरिया से सुखलाही और नरकटियागंज का संपर्क पथ टूटा। मंझरिया घाट के समीप सड़क के दोनों तरफ करीब डुबाव भर बाढ़ का पानी बह रहा है। सड़क पर बाढ़ का पानी फैलने से छोटी-बड़ी गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है।
मंझरिया गांव के रास्ते आना जाना बंद हो है। जबकि पैदल आने जाने वाले का रास्ता भी बंद हो चुका है। प.च.के इलाकों में लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण कोदई नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.