Breaking News

कमाल के डीएम, कंधे पर बोरी लाद चल दिए बांध के रिसाव को सही करने

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मोतिहारी के जिलाधिकारी रमन कुमार की कार्य को देखने से प्रतीत होता है कि वे पद से अधिक मानव सेवा में रुचि रखते है। कुछ ऐसा ही आज पताही के खोरीपकड़ में तटबंधों के रिसाव को बंद करते डीएम रमन कुमार देखने को मिला।

बांध में रिसाव को देखने गए जिलाधिकारी श्री कुमार को लगा कि बांध को तुरंत मरम्मती नही होती है तो बांध टूट जाएगा और बस्ती के लोग बर्बाद हो जाएंगे। खतरे को भांप उन्होंने तुरंत बालू की बोरी अपने कंधे पर लादकर बांध की मरम्मत में लग गए। इनकी कार्यो की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.