Breaking News

लूट की योजना बना रहे देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार गया जेल

मैनाटाँड़। पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने कांड संख्या 58/ 19 के  लूट कांड के दो आरोपियों को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी इनरवा थाना के झंझरी गांव के मथुरा ठाकुर का पुत्र उदय कुमार एवं मदन मुखिया का पुत्र  वीरू कुमार  को झंझरी से गिरफ्तार किया गया है। 
जबकि उदय कुमार को भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित नेपाल टीहूकी से  गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वीरू को  झंझरी से गिरफ्तार किया गया है। विदित हो कि विगत महीना पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव के पास हिंदुस्तान लीवर यूनियन कंपनी के मुंशी से ढाई लाख छीनने के मामले में सात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी हालांकि इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर गिरफ्तार अपराधी  उदय कुमार एवं वीरू कुमार कुमार ने अपनी जुर्म  कबूल करते हुए पुलिस से  इस मामले में अपनी संलिप्तता बताई है।
 उसने अन्य फरार अपराधियों की पहचान पुलिस को बताया है जिसमें इनरवा थाना के इनरवा बाजार के मोहम्मद सद्दाम खामियां के मोहम्मद शहजाद साठी कटेहरी के मुन्ना आलम एवं उदय कुमार बताया जाता है थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य फरार अपराधियों को  जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस किसी भी सूरत में अपराधियों को  नहीं बख्सेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.