Breaking News

डीएम हो तो ऐसा, गरीब महिला को दिया जीवन दान

अब गरीब गर्भवती महिलाओं को सहजता के साथ मिलेगा मुफ्त में ब्लड


विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
डॉ वरुण कुमार के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में  प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के अंतर्गत  वैसे गर्भवती महिलाएं  जिन्हें खून की कमी बहुत ज्यादा  होती है उनके लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह, अवधेश मिश्रा  (भोजपुरी फिल्म के महानायक) ने फीता काटकर एवं अपना रक्तदान कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश गरीब  गर्भवती महिलाएं जिन्हें खून की  बहुत कमी होती है  उन्हें मुफ्त में ब्लड दिया जाएगा। इस कार्यक्रम  में मुख्य रूप से डॉ॰ श्वेता गुप्ता (Obs. & Gyn. ) एवं अन्य कई जिला स्तरीय जाने-माने  प्रतिष्ठित लोगो ने भाग लिए। डॉ रंजीत कुमार सिंह जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी  के प्रयास से जिले के इस जाने-माने निजी अस्पताल में गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए एक नई पहल की गई जो पूरे भारत में पहली बार हुआ है।अब गरीब गर्भवती महिलाओं को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मुफ्त में रक्त दी जाएगी  ।


वही जिलाधिकारी श्री सिंह द्वारा किए गए ओ पोजेटिव रक्त दान को एक 35  वर्षिय परिहार प्रखंड की केवला देवी ,पति जीतन सिंह  को ब्लड चढ़ाया गया तो उसकी खुशी उसके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.