Breaking News

राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के ख़िलाफ़ परिवाद दायर

राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी पर युवा कांग्रेस नेता शम्स शाहनवाज़ ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के ख़िलाफ़ दायर किया परिवाद


विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस ने भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।


युवा कांग्रेस ने मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के समक्ष परिवाद दायर कर कहा है कि भाजपा सांसद की टिप्पणी से उनके राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। लिहाजा भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ धारा 499, 500, 501 के तहत मुकदमा चलायी जाए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.