सामजिक चेतना अभियान के तहत बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ग्रामीण क्षेत्रो में लड़कियो को शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक
राहुल कुमार, घोड़ासहन।भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र अन्तर्गत एसएसबी 71वी बटालियन के द्वारा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अठमोहान के परिसर में सामाजिक चेतना अभियान के तहत "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी 71वी बटालियन के कमांडेंट देवानंद शामिल हुए। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए बतलाया की ग्रामीण परिवेश में आज भी लोग बेटियो को पढ़ाने में पीछे रहते है। यह मानसिकता अब बदले की आवश्यकता है, समय बदल चूका है
अब बेटिया भी बेटों से किसी क्षेत्रो में कम नहीं है। बेटियो ने भी चाँद पर पहुँच कर परचम लहराया है अब समय है बेटा बेटियो को एक समान नज़रो से देखने की। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से एसएसबी अठमोहन के इंस्पेक्टर अभय सिंह , बिजबनी पूर्वी के मुखिया अवधेश प्रसाद, सरपंच रामनरेश यादव मुख्य रूप से शामिल थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.