Breaking News

छात्रा के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

घनश्याम कुमार, बेतिया।
मैनाटांड। पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेडीहारी गांव में रविवार की देर शाम नवम्  की छात्रा के साथ एक मनचले के द्वारा बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छात्रा अपने घर में अकेली घर का काम कर रही थी।


उसी समय मरजदवा का मुकेश कुमार अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके घर में पीछे से घुसकर छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। हो हल्ला होने पर ग्रामीणों के द्वारा उसे पकड़कर जमकर पिटाई की गई और पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। सुचना मिलते ही  पुरुषोत्तमपुर , भंगहा, इनरवा, भंगहा, मैनाटाँड़ आदि थानों की पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और ग्रामीणों के चंगुल से आरोपी मुकेश कुमार को हिरासत में ले लिया। 


थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर आरोपी मुकेश कुमार के विरुद्ध पोस्को एक्ट और बलात्कार के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.